Sat. Jul 27th, 2024

आज कल Sony Full Frame Mirrorless Camera का प्रचलन बहुत ही बढ़ गया है। अगर आप भी 2024 में एक Full Frame Camera खरीदना चाहते है और आपको Sony का Color Science अच्छा लगता है या Sony का ही कोई Camera लेना चाहते है वो भी Professional तो ये Article आपके मतलब का है। क्युकी इस Article में वो सारे Camera को कवर किया गया है जो Professional तरीके से Sony ने Launch किया है।जो अपने First Page में यानी वेबसाइट के First Page में जिसे स्थान दिया गया है और जिस Cameras को मैक्सिमम लोग पसंद करते है Sony का। उन सात कैमरा के बारे में इस Article में बताया गया है। इस Article को पढ़ने के बाद आपको समझ आ जायेगा की कौनसा सोनी का कैमरा आपके लिए उपयुक्त है।

Sony Full Frame Cameras का जो Myth है, जो लोग सोचते है Full Frame Camera लेने का मतलब जबरदस्त Quality आएगा, बढ़िया Resolution आएगा, ऐसा नहीं है। Full Frame Camera का मतलब होता है उसका Sensor का साइज बड़ा होना। इसमें Field Of View का Difference होता है। यानी same लेंस से जितना बड़ा हिस्सा Full Frame Camera में छपेगा, उससे छोटा हिस्सा Aps-c में और उससे भी छोटा हिस्सा माइक्रो 4 nd 3rd में रिकॉर्ड होता है। लेकिन Quality तीनों में बराबर हो सकती है। तीनों ही Low Light पर अच्छा परफॉर्म कर सकते है। लेकिन Difference सिर्फ Field Of View का होता है। क्योंकि आज कल मैक्सिमम कंपनी Full Frame Lenses को ही बनाते है इसलिए लोग Full Frame Camera ज्यादातर प्रेफर करते है। अगर आपको Sony Camera अच्छा लगता है तो ये रहे 7 ऐसे ऑप्शन जिन्हे आप ले सकते है।

7 Best Sony Full Frame Mirrorless Cameras for You:

1): Sony α7C II (Full Frame Mirrorless Camera):

पहला कैमरा है Sony α7C II Compact Full Frame Camera हैं। Compact Full Frame Camera का मतलब होता है काफी अच्छा Grip इसका मिलेगा। Size में छोटा सा कैमरा है। इसके अंदर वो सारी चीजे है जिससे आप एक बेहतर Photo And Video का जो Combination होता है उसमे आप पाना चाहते है। ये 3 नवंबर 2023 को इसकी लॉन्चिंग हुई थी। मार्केट में इस कैमरा का जबरदस्त डिमांड है। इसके कई वजह है। इसका जो फीचर है वो है 33 मेगापिक्सल का फुल फ्रेम सेंसर। 5 Axix का In-body Image Stabilization है। इससे Image बहुत जबरदस्त Stabilize होता है। इसमें हाथ से भी शूट किया जा सकता है, इसमें गिम्बल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही इसमें Selectable Raw Image Size यानी आप इसमें Raw Image को सेलेक्ट कर सकते है L,M,S यानी Large, Medium, Short के जरिए। अगर Raw File मिल रहा है तो उसमे D.I. बढ़िया किया जा सकता है। जिससे की अच्छा कॉलर आउटपुट मिलता है। इसका जो प्राइस रेंज है वो है 2,15,000 रुपए। इस रकम में आपको ये Sony का Full Frame Mirrorless Camera मिल जाता है।

α7C II (Full Frame Mirrorless Camera)

2): Sony α7IV (Full Frame Mirrorless Camera):

Second कैमरा है Sony A7 IV Full Frame Hybrid Camera, जैसा कि हम जानते है Sony A7M3 एक जबरदस्त Camera था। बहुत ही सालो तक चला और लोगो ने बहुत पैसे बनाए। फिर जब Sony A7IV आया फिर लोगो ने हाथो हाथ इसे ले लिया। Hybrid Camera होने के वजह से इसमें Still Photography भी आप उतनी ही अच्छी तरीके से कर सकते है जितनी अच्छी तरीके से आप Videography, यानी एक Wedding Professional के लिए या फिर एक Event Professional के लिए ये कैमरा एक तरफ से वरदान है। जो जो कमियां था Sony A7M3 में, उसको A7IV ने उन कमियों को दूर कर दिया। ये कैमरा 21 अक्टूबर 2021 में Launch कर दिया गया था मगर ये उसके Next Year 2022 में मार्केट में आया और अभी इस कैमरा का जबरदस्त डिमांड देखने को मिलता है और इसकी अच्छी रीसेल वैल्यू है।

इसमें 33 Megapixel Full Frame, Real Time Eye Auto Focus, Movie Making With 4k 60P, 10bit 4:2:2 का Color Sampling मिल जाता है। अगर बात करें Price की तो Market में इसका Price 2,48,000 रुपए में मिल जाता है। यह मूल्य Sony के वेबसाइट से लिया गया है जबकि आपको Local Market से सस्ते में मिल जाता है।

α7 IV (Full Frame Mirrorless Camera)

3): Sony α7CR (Full Frame Mirrorless Camera):

Third कैमरा है Sony A7C R 61 Megapixel Compact Full Frame, इस कैमरे को 31 अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था। अभी अभी ये कैमरा मार्केट में आया हुआ है। जिस कैमरा में C लिखा रहता है, R लिखा रहता है या फिर S लिखा रहता है उसका क्या मतलब है अगर Sony का Camera हुआ तो। C For Compact, अगर C लिखा है उसका मतलब वह Compact Camera है। अगर R लिखा है तो R for Resolution, यानी उसमे Resolution जबरदस्त मिलेगा। इसका Resolution ज्यादा होगा यानी Image के लिए। यह Still Photography के लिए बेहतर Camera होगा। अगर किसी कैमरे में S लिखा है, उसका मतलब है Sensitivity. इसका मतलब होता है Low Light में Better Performance यानी ISO उसका जबरदस्त होगा और Low Light पर भी Camera बढ़िया काम करेगा। अगर ISO को बढ़ा भी दिया जाय तो फ़ोटो में Grain कम आएगा।

यह 61 Megapixel का Full Frame Camera है। Dynamic Range इसका 15- Stop तक का है। इसमें जबरदस्त Dynamic Range देखने को मिलता है। इस कैमरे में 5- Axis का In-body Image Stabilization मिलता है। साथ में इसमें Selectable Raw Image Size मिलता है। इस Camera की कीमत 2,90,000 है। इस Range में यह एक बेहतरीन कैमरा है, जिसका Resolution अच्छा है साथ में Dynamic Range अच्छा है। अगर बजट 3 लाख तक का हो तो यह कैमरा जरूर लेना चाहिए।

α7CR (Full Frame Mirrorless Camera)

4): Sony α7S III (Full Frame Mirrorless Camera):

Fourth Camera है Sony A7S III With Pro Movie/Still CAPABILITY, Sony A7 II भी जबरदस्त Camera था। 5 से 6 साल तक उस Camera ने राज किया और A7SIII का जबरदस्त डिमांड था। इस कैमरा को 23 अक्टूबर 2020 को लांच कर दिया गया था लेकिन मार्केट में यह 21, जून 2021 के बाद आना शुरू हुआ। अभी भी इस कैमरा का बहुत ज्यादा डिमांड है। Maximum लोगो के पास यह कैमरा जरूर रहता है। इस कैमरा का आज भी डिमांड है चाहे वह Event के लिए हो या फिर Wedding के लिए उसके अलावा Film Shoot करना हो, Ad Video Shoot करना हो तो भी यह कैमरा डिमांड में रहता हैं।

इसमें 12.1 Megapixel का Sensor मिलता है। Movie Making With 4K 120p, Hybrid Autofocus, इसका Megapixel कम है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है की उसकी Quality खराब है। Still में आपको 12.1 का Megapixel मिलेगा, जो की बहुत ज्यादा होता है लेकिन अगर आप Video Shoot करते है तो इसमें जो 4K Quality मिलती है वह काफी जबरदस्त रहता है। इस कैमरा का प्राइस 3,35,000 रुपए है। इस बजट में यह एक बढ़िया Camera है जिसको Wedding से लेकर Film Shoot तक यूज किया जा सकता है। आने वाले 3-4 साल तक इसका रिजल्ट जबरदस्त देखने को मिलता रहेगा और इसका Resale Value भी बढ़िया रहेगा।

α7S III (Full Frame Mirrorless Camera)

5): Sony α7RV (Full Frame Mirrorless Camera):

Sony का जो पांचवा कैमरा है Full Frame का वो है, Sony A7R V Full Frame High Resolution Camera, ये Camera 27 अक्टूबर 2022 को लांच हुआ था। लेकिन यह कैमरा 2023 में मार्केट में लोगो को मिलना शुरू हुआ। इस कैमरा के नाम में R वर्ड मिलता है जिससे समझा जा सकता है की इस Camera का Resolution बहुत ही जबरदस्त है।

यह Newly Developed Ai Processing Unit, 61.0 Megapixel Full Frame, इसमें वीडियो का Resolution 8K का मिलता है। इसमें 8K Resolution की वीडियो 24 और 25 फ्रेम पर शूट की जा सकती है। अगर बात करे 4k Recording की तो इसमें 50 और 60 फ्रेम पर विथ Audio Synchronize पर रिकॉर्डिंग किया जा सकता है। इसमें कैमरा में एकदम नई तकनीक का यूज किया गया है। अगर हम इसके मार्केट प्राइस की बात करे तो यह हमे। 3,54,000 रुपए में मार्केट में मिल जाता है। और इस रेंज में 8K Resolution का Camera बेहतर माना जाता है।

α7R V(Full Frame Mirrorless Camera)

6): Sony FX3 Cinema Line (Full Frame Mirrorless Camera):

छठवें नंबर पर जो कैमरा है वो है Cinema Lover’s के लिए, मतलब की जो Cinema के लिए Camera लेना चाहता है यह Camera उन लोगो के लिए बहुत Perfect कैमरा है। वो कैमरा है Sony FX3 Cinema Line Full Frame Camera, जबरदस्त डिमांड और इस कैमरे ने तहलका मचा दिया इस छोटे सेगमेंट में।

इस कैमरा में कई सारे फीचर मिल जाते है वो है Full Frame Cinematic Expression, Cinematic Color Science, Wide Dynamic Range, Enhanced Quality, 4K 120Fps with every frame in focus, इस कैमरे को 8 अप्रैल 2021 को लांच किया गया था। इसको अगर 120 फ्रेम पर ले जाते है तो हमेशा Autofocus Perfect मिलेगा। दूसरे कैमरे में Fps बढ़ने पर ऑटोफोकस सही से नहीं काम करता मगर इस कैमरे में ऑटोफोकस बढ़ने के बाद भी कैमरा बिल्कुल सही से ऑटोफोकस में रहता है। 4K के लिए ये एक बेहतरीन Cinema Camera है। यदि इस कैमरा पर कोई सिनेमा शूट की जाती है तो वो हर OTT चैनल या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अप्रूव्ड है। यह लगभग FX6 का क्वालिटी देता है। FX6 में कुछ चीजे ज्यादा है लेकिन लगभग चीजे FX3 में मिल जाती है। यह कैमरा फिल्म बनाने, मूवी बनाने, डॉक्यूमेंट्री बनाने, कॉरपोरेट वीडियो या फिर ऐड फिल्म, म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए बेस्ट कैमरा माना जाता है। हालांकि ऐसे अगर आप फोटोग्राफी करेंगे तो उतना अच्छा रिजल्ट देखने को नहीं मिलेगा। फिल्म और सिनेमा के लिए ये कैमरा बेस्ट है। अगर हम इसके मार्केट प्राइस की बात करे तो यह हम इंडियन मार्केट में 4 लाख रुपए तक मिल जाता है। इस प्राइस रेंज में सिनेमा लाइन कैमरा काफी बढ़िया चॉइस है।

Fx3 Cinema Line (Full Frame Mirrorless Camera)

7): Sony α9 III (Full Frame Mirrorless Camera):

सातवे नंबर है Sony a9 III With Global Shutter Full Frame Mirrorless Camera, Global Shutter आज का सबसे ज्यादा डिमांड चीज है। Global Shutter के रूप में एक बेहतरीन कैमरा एक अच्छे Price Segment में मिल रहा है। इसकी क्वालिटी है जो की काफी बढ़िया है।

अगर बात करे Sony a9 III के फीचर की तो यह। कैमरा Full Frame 24.6 Megapixels, Global Shutter, More Image Processing Power and Blackout Free Shooting at 120Fps, यानी इसको यदि हाई स्पीड पर भी शूट करते है तो आप 120Fps पर बिना Blackout के शूट कर सकते है। इसकी वीडियो की क्वालिटी भी अच्छी है। Global Shutter होने के वजह से वीडियो में आपको कोई Distortion भी नहीं मिलेगा। लेकिन हम अगर बात करे इसकी प्राइस की वह बहुत ज्यादा है। इसकी क्वालिटी बहुत अच्छी है मगर ग्लोबल शटर होने के वजह से इसकी प्राइस भी काफी ज्यादा है। अगर हम बात करे इसकी प्राइस की तो वह इंडियन मार्केट में लगभग 5,60,000 रुपए है। इसकी लॉन्चिंग 7 नवंबर 2023 में हुई थी।

a9 III (Full Frame Mirrorless Camera)

सातों कैमरे में जो बेस्ट चीज है वो बताना चाहता हूं की सातों कैमरा Full Frame Mirrorless Camera है। इन सभी कैमरे में G master का FE Lens लगाया जा सकता है। साथ में इस कैमरे से आप बढ़िया काम निकाल सकते है। सबकी क्वालिटी लगभग लगभग बराबर है, सभी का Color Science Sony का ही दिया हुआ है। साथ में सभी कैमरे में Image Stabilization मिल जाता है, जिसकी वजह से एक बेहतर आउटपुट मिलता है। हां, आपका बजट कितना है उस बजट के हिसाब से आप कैमरे को च्वाइस कर सकते है। अगर आपको Sony में कोई कैमरा लेना हो तो आप इन कैमरा में जा सकते है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *