Sat. Jul 27th, 2024

आज के इस Blog में आप जानेंगे SonyA7C II के बारे में, शुद्ध भाषा में अगर कहा जाए तो Sony A7 IV को सस्ता कर दिया गया है और ज्यादा कुछ खास नही है। इसमें Sony का कहना है की C का मतलब होता है Compact, ऐसा ही इन्होंने किया था Sony A7M3 के साथ, उसको कॉम्पैक्ट वर्जन में करके Sony A7C Mark-I लॉन्च कर दिया था।

Sony A7C II

Sony A7C II: Body Design & Details

Sony A7C II की बॉडी डिजाइन को देखा जाय तो यह देखने में काफी Compact Size की है। इसमें फ्रंट डायल में चेंज देखने को मिलेगा जो की हमे A7C में देखने को नहीं मिलता है, जो की एक बहुत इंपॉर्टेंट डायल है। जो की फोटोग्राफी में बहुत ही ज्यादा हेल्प करता है। सिर्फ फोटोग्राफी में नहीं बल्कि वीडियोग्राफी में भी ये डायल बहुत ज्यादा हेल्प करता है। कैमरा मॉडल में अगर EVF की बात की जा तो Sony A7C II में Sony A7C से बड़ा EVF देखने को मिलता है। इसमें 2.6 Millions Dot Resolution मिलता है। अगर बात करे कैमरे में दिए Ports के बारे में तो वह Sony A7C से मिलता जुलता है। इसमें Single Card Slot ही रखा गया है। जैसा कि साइज इसका कॉम्पैक्ट है इस वजह से इस कैमरे में ड्यूल कार्ड स्लॉट की उम्मीद न के बराबर थी। इसमें UHS card को यूज किया जा सकता है।

Sony A7C II: Camera Specification

Sony α7C II Compact Full Frame Camera हैं। Compact Full Frame Camera का मतलब होता है काफी अच्छा Grip इसका मिलेगा। Size में छोटा सा कैमरा है। इसके अंदर वो सारी चीजे है जिससे आप एक बेहतर Photo And Video का जो Combination होता है उसमे आप पाना चाहते है। ये 3 नवंबर 2023 को इसकी लॉन्चिंग हुई थी। मार्केट में इस कैमरा का जबरदस्त डिमांड है। इसके कई वजह है।

Sony A7C II के सेंसर की बात की जाय तो वह बहुत ही ज्यादा Impressive है। अगर आपने Sony A7 IV के बारे में सुना होगा, जिसमे आपको 33 Megapixel Bsi Cmos Sensor देखने को मिलता था, same इस कैमरे में भी आपको 33 Megapixel Bsi Cmos Sensor देखने को मिल जाता है। Processor की बात करे तो, Previous Version से भी Highly Processor इस कैमरे में दिया गया है। इस कैमरे में BIONZ XR Processor दिया गया है। 5 Axix का In-body Image Stabilization है। इससे Image बहुत जबरदस्त Stabilize होता है। इसमें हाथ से भी शूट किया जा सकता है, इसमें गिम्बल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही इसमें Selectable Raw Image Size यानी आप इसमें Raw Image को सेलेक्ट कर सकते है L,M,S यानी Large, Medium, Short के जरिए। अगर Raw File मिल रहा है तो उसमे D.I. बढ़िया किया जा सकता है। जिससे की अच्छा कॉलर आउटपुट मिलता है। प्रोसेसर के साथ इसमें एक नई चीज Add-On की गई है। इसमें एक Ai Chip Unit Integrated मिलता है। जिसके वजह से यह कैमरा बहुत ज्यादा एडवांस हो जाता है।

साथ में ऑटोफोकस का एल्गोरिथम है उसमे बहुत ही ज्यादा Improvement है। Autofocus Point कि बात कर तो इस कैमरे में 759 Hybrid Autofocus System देखने को मिल जाता है। Subject Tracking की बात की जाय तो Ai Technology के वजह से इसमें Different Type के सब्जेक्ट को ट्रैक और शूट करने का एक बहुत ही Advanced Features मिल जाता है जिसमे Insert, Vehicle ये सब चीजों को बहुत ही आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।

Sony A7C II: Camera Body Price

अगर हम Sony A7C II के मार्केट प्राइस की बात करे, तो यह कैमरा हमे मार्केट में 2 लाख में मिल जाता है। 2 लाख रुपए में केवल इस कैमरे की बॉडी हमे मिलती है। यानी की 2200$ के आस पास में Sony A7C II की कैमरा बॉडी हमे मिल जाती है। यह कैमरा टारगेट करता है उन लोगो को जो Sony Full Frame Camera को स्टार्ट करके रहे है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *